सावन मेला 2024: एक झलक सावन मेला में देवघर की तैयारियाँ

सावन मेला 2024 : —

सावन मेला झारखंड राज्य के देवघर में लगता है। यह विश्व के प्रमुख मेलो में से एक है। देवघर में स्थित बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करने के लिए हर साल लाखों भक्त यहां आते हैं। देवघर में सावन मेले की तैयारियाँ महीनों पहले शुरू हो जाती हैं ताकि भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रत्येक दिन लाखो श्रद्धालु सुल्तानगंज के अजगेबीनाथ स्थित गंगा घाट से गंगा जल कांवर में भरकर करीब 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण करते है। यहां हम देवघर में सावन मेला 2024 की तैयारियों की एक झलक प्रस्तुत कर रहे हैं।

सावन मेला 2024
जय बाबा बैद्यनाथ

सुरक्षा व्यवस्था:


सावन मेले में लाखों भक्तों की भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन द्वारा  सुरक्षा व्यवस्था के विशेष उपाय किए जा रहे हैं। यहां पुलिस बल, सिविल डिफेंस और स्वयंसेवकों की टीम मिलकर काम करती है। जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है उनको मॉनिटरिंग करने के लिए व्यापक नेटवर्क और कंट्रोल रूम बनाई जा रही है।

बहुत सारे पुलिस बल को कांवरिया ड्रेस में जगह जगह तैनात किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके।

स्वास्थ्य सेवाएँ:


भक्तों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जगह जगह चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। जगह जगह प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र बनाए जा रहे है। इसके अलावा, एम्बुलेंस सेवा 24×7 उपलब्ध रहेगी। डॉक्टरों और नर्सों की टीम प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र में हर समय तत्पर मिलेगी।

पानी और स्वच्छता:


भक्तों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष टीम बनाया गया है। इस बार टैंकर और वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम को मजबूत किया जा रहा हैं। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जायेगा, ताकि किसी भी प्रकार की गंदगी या संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

राहत और विश्राम केंद्र:


भक्तों के आराम— विश्राम के लिए विशेष राहत केंद्र बनाए जा रहे हैं। यहां पर लोग कुछ देर रहकर थकान मिटा सकते हैं और फ्री में भोजन-पानी की सुविधा पा सकते हैं। इन सभी केंद्रों पर आरामदायक बिस्तर, पंखे, पेयजल और शौचालय की सुविधा को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है।

आवागमन व्यवस्था:


देवघर तक पहुंचने के लिए रेलवे, बस और निजी वाहनों की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष योजनाएँ बनाई जा रही हैं। स्पेशल ट्रेन चलाए जा रहे है।ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विशेष मार्ग निर्देशित किए गए हैं। देवघर बाजार से बाहर जगह-जगह गाड़ी रखने के पार्किंग बनाई जा रही हैं। ताकि श्रद्धालुओं को गाड़ी रखने में दिक्कत ना हो और वह आसानी से पूजा कर सके।

सावन मेला 2024 में भक्तों के लिए विशेष सुविधाएँ:


कांवरिया पथ पर बालू बिछाने का काम जारी है। कांवरिया पथ पर रहने खाने के लिए दुकान सजना शुरू हो चुका है। प्रशासन द्वारा सभी दुकानों को समान का एक मूल्य तालिका बना कर बोर्ड लगाना है। जिला प्रशासन के द्वारा यात्री विश्राम गृह बनाया गया है जहां कांवरियों के लिए पेयजल थकान दूर करने के लिए जागरण प्रोग्राम की व्यवस्था की जा रही है, ताकि भजन का आनंद लेकर यात्री कुछ देर आराम कर आगे की यात्रा कर सके।

इस बार सम्पूर्ण रास्ते पर विश्राम केंद्र, पेयजल और भोजन की व्यवस्था को मजबूत किया गया है। झारखंड और बिहार सरकार द्वारा जिला प्रशासन को संपूर्ण मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं।

धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम:


सावन मेले के दौरान विभिन्न जगहों पर धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भंडारा भक्ति जागरण ये सभी भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहता हैं।

पर्यावरण संरक्षण:


सावन मेला 2024 के दौरान पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है। पर्यावरण संरक्षण का एक अलग कैंप बनाया गया है। जहां प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध, कचरा प्रबंधन और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम करने पर जो दिया गया है।

धन्यवाद, हर हर महादेव

Latest dresses for Sawan mela :—

Like Bol Bam Dress Now Just Click & Check Price on Amazon.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

11,000FansLike
1,100FollowersFollow
2,980SubscribersSubscribe

Latest Articles