History of Naulakha Temple Deoghar

Naulakha Temple Deoghar introduction

Naulakha Temple झारखंड राज्य के देवघर में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण 1915 में बालनंद ब्रह्मचारी के आदेश से साध्वी चारूभला देवी द्वारा कराया गया था। माना जाता है की उस समय इसका निर्माण करने में नौ लाख रुपये खर्च किए गए थे।इसलिए इसे Naulakha Temple कहा जाता है।

यह मंदिर राधा कृष्ण को समर्पित है। इस मंदिर का डिज़ाइन रामकृष्ण मिशन के बेलूर मठ जैसा है। इस मंदिर को आध्यात्म का केंद्र माना जाता है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु पूजा, दर्शन, शांति और आध्यात्मिक अनुभव के लिए आते रहते हैं।


वास्तुकला और डिज़ाइन:


Naulakha Temple की वास्तुकला बहुत ही खूबसूरत और आलौकिक है। इसका जो डिज़ाइन है वह रामकृष्ण मिशन के बेलूर मठ से मिलता है। जो इसे एक अलग पहचान देता है। मंदिर में राधा और कृष्ण की बहुत ही सुंदर बाल मूर्तियाँ विराजमान हैं।

Naulakha Temple Deoghar
Naulakha Temple


नौलखा मंदिर में सुविधाएँ:

मंदिर परिसर बहुत ही बड़ा है। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। श्रद्धालुवो के लिए आधुनिक सुविधा उपलब्ध है।


समाज सेवा


मंदिर का निर्माण केवल धार्मिक कार्य के लिए नहीं किया गया था। बल्कि इसका उद्देश्य था समाज सेवा करना। इस मंदिर के द्वारा गरीबों को मुफ्त में भोजन और शिक्षा देने का कार्य आज भी किया जा रहा है। यहां नियमित रूप से पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन होते रहता है।


पर्यटक आकर्षण


Naulakha Temple न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। बल्कि यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है। यहां आने वाले पर्यटक मंदिर की भव्यता और सुंदरता को देखकर अचंभित रह जाते हैं। इसके अलावा, मंदिर के पास कई और अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थल भी हैं, जो इसे और भी अधिक आकर्षक बनाता हैं।


देवघर के पर्यटन स्थल


बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर:


यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है जिसे बाबा बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग कहते हैं।


नंदन पहाड़:


यह एक सुंदर पहाड़ी है, जहां पर एक पार्क और झील भी है। बच्चों के मनोरंजन के लिए कई आधुनिक साधन यहां बनाए गए हैं।


त्रिकुट पहाड़:


यह पहाड़ ट्रेकिंग और रोपवे के लिए प्रसिद्ध है। यह बहुत ही सुंदर जगह है। यदि आप देवघर आ रहे हैं तो यहां एक बार जरूर आए।


तपोवन:


यह धार्मिक और ऐतिहासिक स्थान है, जहां पर ऋषि-मुनियों ने तपस्या की थी। यहां कादरी से बहुत ही मनोरम है इस जगह पर आने से मन को शांति ही शांति मिलती है।

Also read—Hotels in Deoghar near temple

Also read — History of Deoghar temple

नौलखा मंदिर किसने बनाया था?

इस मंदिर का निर्माण 1915 में बालनंद ब्रह्मचारी के आदेश से साध्वी चारूभला देवी द्वारा कराया गया था।

नौलखा मंदिर कहा स्थित है?

Naulakha Temple झारखंड राज्य के देवघर में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है।

नौलखा मंदिर क्यों प्रसिद्ध है?

Naulakha Temple झारखंड राज्य के देवघर में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण 1915 में बालनंद ब्रह्मचारी के आदेश से साध्वी चारूभला देवी द्वारा कराया गया था। माना जाता है की उस समय इसका निर्माण करने में नौ लाख रुपये खर्च किए गए थे।इसलिए इसे Naulakha Temple कहा जाता है। इस मंदिर के गर्भ गृह में राधा कृष्ण की सुंदर मूर्तियां विराजमान है।

नौलखा मंदिर कैसे जाए?

आप वायु मार्ग से या रेलमार्ग से या सड़क मार्ग से आसानी से देवघर पहुंच सकते है । देवघर एयरपोर्ट से मात्र 4 km की दूरी पर यह मंदिर है। और यदि आप रेल मार्ग से आ रहे है तो नजदीकी रेलवे स्टेशन देवघर या जसीडीह है। स्टेशन के बाहर बहुत सारे ऑटो टैक्सी लगे रहते है। जो आपको आसानी से नौलखा मंदिर तक पहुंचा देंगे। और यदि आप सड़क मार्ग से आ रहे है तो देवघर के कर्णीबाग या कुंडा के पास यह मंदिर स्थित है यहां पार्किंग की भी व्यवस्था उपलब्ध है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

11,000FansLike
1,100FollowersFollow
2,980SubscribersSubscribe

Latest Articles